मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का मोशन पोस्टर शनिवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सारा के अपोजिट मुख्य किरदार निभा रहे है।
सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस के साथ सांझा किया है। मोशन पोस्टर में एक त्रिशूल नजर आ रहा है जिसके बैकग्राउंड में पहाड नजर आ रहा है। फिल्म के टाइटल और मोशन पोस्टर के अनुसार फिल्म की कहानी में केदारनाथ धाम की अहम भूामिका मानी जा रही है। अपने ट्वीट में सुशांत ने लिखा है कि ‘प्यार ही तीर्थ है,देखिए केदारनाथ का मोशन पोस्टर, फर्स्ट लुक जल्दी आएगा।’
Love is a pilgrimage! #KedarnathMotionPoster: https://t.co/vPIngqKXlb First look coming soon! #SaraAliKhan @Abhishekapoor @kriarj
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) August 19, 2017
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही सारा और सुशांत को अक्सर साथ देखा गया है। स्टार किड होने के चलते सैफ़ की बेटी सारा का डेब्यू पिछले कुछ समय से सुर्खीयों में रहा है। इंडस्ट्री के साथ—साथ दर्शक भी सारा के डेब्यू पर नजरे टिकाए है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































