Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स आपने देखा क्या सुशांत सिंह राजपूत का यह लुक

आपने देखा क्या सुशांत सिंह राजपूत का यह लुक

0
1874
सुशांत सिंह

सॉन्ग ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’ में शर्टलेस लुक में छा गए सुशांत सिंह राजपूत

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी अब सलमान की राह पर चल पडे है। अपनी फिल्म राब्ता के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’ में ​बगैर शर्ट के नजर आए। गाने में सुशांत सिंह राजपूत न केवल अपनी डांसिंग प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है वरन अपनी टोन बॉडी और एट पैक एब्स भी दिखाते नजर आ रहे है। सॉन्ग में वे अपने समकालिक अभिनेताओं से निश्चित रूप से कुशल नजर आ रहे है। सुशांत का यह गाना रिलीज होने के साथ ही उनके फैंस के दिल और दिमाग पर छा गया है। यूट्यूब पर गाने को बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

ऐसा नही है कि सुशांत ही फिल्म के सॉन्ग में शर्टलैस हुए है पर बहुत कम लोग ही इस तरह का प्रभाव बनानेे में कामयाब हुए है। बॉलीुवड सुपर स्टार सलामान खान ने पहली बार ओ ओ जाने जाना गाने में शर्टलेस होन का ट्रेंड शुरू किया उसके बाद सलमान को फॉलो करते हएु ऋतिक रोशन भी अपनी फिल्म बैंग बैंग और धूम 2 में शर्टलेस हुए वहीं वरूण धवन ने भी मैं तेरा हीरो और एबीसीडी 2 में इसी ट्रेंड को फॉलो किया और अब सुशांत सिंह राजपूत भी मैं तेरा बॉयफ्रेंड गाने में अपनी बॉडी के जलवे बिखेरते हुए शायद उसी परम्परा को आगे बढाते दिख रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here