मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी अपनी अपकमिंग फिल्म में माचोमैन जॉन अब्राहिम के साथ एक्शन मोड में नजर आएगी। जी हां! फिल्म कॉकटेल से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद हैप्पी भाग जाएगी में अभिनय के बाद डायना अब अपने फैंस को नया सप्राइज देने जा रही है। जॉन अब्राहिम स्टारर, क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट और जॉन अब्राहिम एंटरटेनमेंट के संयुक्त बैनर तले बन रही फिल्म शांतिवन में डायना फुल एक्शन मोड में नजर आएगी।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म शांतिवन एक मनोरंजक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 1988 में जैसलमेर के पोकरण में भारतीय सेना द्वारा सफल परमाणु परीक्षण से प्रेरित बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार फिल्म शांतिवन को लेकर डायना बहुत एक्साइटेड है क्योंकि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इतना ही नही डायना की यह पहली एक्शन फिल्म है। फिल्म में एक्शन सीन को बखूबी निभा सके इसलिए डायना कठिन ट्रेनिंग ले रही है और सही टेक्निक्स भी सीख रही है। इस किरदार के लिए डायना को बहुत ही फ्लेक्सिबल और गतिमान होना है।

































