Advertisement
Home फिल्मस्थान चूरू पुलिस के ऑनलाइन लाइव सैशन में सोमवार को लगेगा लाफ्टर तड़का

चूरू पुलिस के ऑनलाइन लाइव सैशन में सोमवार को लगेगा लाफ्टर तड़का

0
2327

सुदेश लहरी और विकल्प मेहता करेंगे मनोरंजन

शाम 5:00 बजे विकल्प मेहता और 6:00 बजे सुदेश लहरी होंगे लाइव

चूरू। सोमवार को चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव सैशन में कॉमेडी दुनिया के सितारे सुदेश लहरी और विकल्प मेहता लाइव रहेंगे और जनता देंगे लॉफ्टर तड़का। सुदेश लहरी और विकल्प मेहता दोनों ही किसी परिचय के मोहताज नहीं है। स्टैंडअप कॉमेडियन और हास्य अभिनेता के रूप में भारत के घर-घर में अपनी पहचान रखने वाले सुदेश लहरी ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के बाद से हंसने और हंसाने की दुनिया का पर्याय बन चुके हैं ।

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/663518000874401/

वहीं राजस्थान के पाली जिले के विकल्प मेहता एक मिमिक्री आर्टिस्ट हैं जिन्हें अक्षय कुमार की मिमिक्री ने पहचान दिलवाई। इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी नाइट विद कपिल, कॉमेडी सर्कस और एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा आदि धारावाहिकों में जनता इन्हें देख चुकी है। गौरतलब है कि चूरू पुलिस , फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान के संयुक्त प्रयासों के कारण जनता लॉकडाउन के इस माहौल में रोजाना किसी न किसी सेलिब्रिटी से जुड़ कर नया अनुभव ले रही है। विकल्प और सुदेश लहरी से जनता जो भी सवाल पूछना चाहती है वह अपने सवाल सवेरे सोमवार सवेरे 10:00 बजे तक व्हाट्सएप नंबर 8769 629944, चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर भेज सकती है।

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/264389684946737/

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here