Advertisement
Home फिल्मस्थान एक्टर विपिन शर्मा से करें मुलाकात, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने...

एक्टर विपिन शर्मा से करें मुलाकात, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

0
1800

संघर्षों का डटकर मुकाबला करने वाले एक्टर विपिन शर्मा होंगे चूरू पुलिस की फेसबुक पर लाइव

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘तारे जमीं पर’ , ‘रांझणा’ सहित कई फिल्मों व टेलीविजन का जाना पहचाना चेहरा हैं विपिन, अमेजान प्राइम पर चल रही है वेब सीरीज ‘पाताल लोक’

चूरू। चूरू पुलिस , फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सेशन में गुरुवार को फिल्म और टेलीविजन का जाना-माना और जाना-पहचाना चेहरा एक्टर विपिन शर्मा चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और कनाडा के कैनेडियन फिल्म सेंटर के छात्र रह चुके विपिन शर्मा का जन्म नई दिल्ली में हुआ। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में बड़े होते-होते टीवी देखने की बात पर हुई बेइज्जती ने विपिन के मन में एक्टर बनने का बीज बोया।
रेडियो पर भारतीय सिने जगत के महान कलाकार संजीव कुमार का इंटरव्यू सुन कर विपिन के मन में नाटक करने का ख्याल पैदा हुआ। यहां से विपिन के कदम पहले पंजाबी नाटकों और फिर हिन्दी नाटकों की ओर बढ़े और फिर एनएसडी में सलेक्शन की तरफ। विपिन ने पहली बार घर में लाइट उस समय देखी जब वह एनएसडी के लिए सिलेक्ट हुए। दिल्ली की झुग्गियों से लेकर एनएसडी, फिर मुंबई और फिर कनाडा का रुख। कनाडा से एक दिन भारत आना और दोबारा काम मांगना और आमिर खान का उन्हें ‘तारे जमीं पर’ फिल्म के लिए कास्ट करना, एेसा बहुत कुछ है सुनाने को एक्टर विपिन शर्मा के पास क्योंकि यह वो शख्स है जो अपने हौसलों के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचा है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘तारे जमीं पर’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘रांझणा’, ‘स्पेशल 26’ आदि कई फिल्मों में विपिन को आप देख चुके हैं। नसीरूद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘हीरो हीरा लाल’ फिल्म के सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं विपिन। विपिन प्रख्यात फिल्म व टीवी सीरियल निर्देशक केतन मेहता के सहायक रह चुके हैं। इन दिनों विपिन की वेब सीरीज पाताल लोक अमेजान प्राइम पर आ रही है। एक्टर विपिन शर्मा से जनता अपने सवाल चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और व्हाट्सएप नंबर 8769629944 पर गुरुवार सवेरे दस बजे तक रजिस्टर करवा सकती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here