Advertisement
Home फिल्मस्थान मशहूर फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज होंगे गेस्ट

मशहूर फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज होंगे गेस्ट

0
2404

‘ऐसे बनी लगान’, ‘समकालीन सिनेमा’ और ‘सिनेमा की सोच’ जैसी चर्चित किताबों के लेखक हैं अजय ब्रह्मात्मज

चूरू। चूरू पुलिस, फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सैशन श्रंखला में बीस मई बुधवार को सिने पत्रकार, फिल्म क्रिटिक और हिन्दी सलाहकार अजय ब्रह्मात्मज बतौर अतिथि जुडेंगे। अजय ब्रह्मात्मज का सैशन बुधवार शाम पांच बजे शुरू होगा।उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिवंगत हरदिल अजीज कलाकार इरफान ने अजय ब्रह्मात्मज को फिल्म पत्रकारिता में आने के लिए प्रेरित किया।’ऐसे बनी लगान’, ‘समकालीन सिनेमा’ और ‘सिनेमा की सोच’ अजय की चर्चित किताबें हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बिहार के छपरा में जन्मे अजय ब्रह्मात्मज ने जेएनयू से एमफिल किया और बतौर हिन्दी सलाहकार वे चीन भी गए।अजय ब्रह्मात्मज का ब्लॉग ‘चवन्नी छाप’ खासा लोकप्रिय है। दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में फिल्म पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। तीन दशक से ज्यादा समय फिल्म पत्रकारिता को देने वाले अजय ब्रह्मात्मज कहते हैं कि फिल्मी दुनिया और सितारों के साथ को पत्रकारों को अपने पर हावी नहीं होने देना चाहिए। वे कहते हैं कि अधिकतर पत्रकारों को जो दिल्ली में बैठे हैं, यह मुगालता रहता है कि सरकार वो चलाते हैं और मुंबई के पत्रकारों को यह कि फिल्मी सितारों और उनकी दुनिया को पत्रकार चलाते हैं। 1991 से लेकर 1997 तक अजय ब्रह्मात्मज ने फ्रीलांस पत्रकार के रूप में हर विषय पर लिखा। देश में फिल्म पत्रकारिता का रुख बदलने वाले अजय ब्रह्मात्मज से जनता अपने सवाल चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर और इंस्टाग्राम सहित व्हाट्सएप नंबर 8769629944 पर बुधवार सवेरे दस बजे तक रजिस्टर करवा सकती है।

https://www.facebook.com/filmsthan/videos/246593800001188/

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here