Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट विषय—वस्तु वाली फिल्मों को अधिक प्रचार की जरूरत: काजल

विषय—वस्तु वाली फिल्मों को अधिक प्रचार की जरूरत: काजल

0
2602

मुम्बई। साउथ की फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल का कहना है कि अच्छे विषय-वस्तु वाली फिल्मों को दर्शकों के बीच पहचान हासिल करने के लिए अधिक प्रचार की जरूरत होती है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अच्छे प्रचार के बिना दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचते और इसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई पर पड़ता है। ‘सिंघम’ और ‘स्पेशल 26’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री काजल को उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी।
एक अच्छी कहानी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के बीच के संबंध के बारे में काजल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक अच्छे विषय वाली फिल्म, जिसमें बड़े कलाकार नहीं होते, उस फिल्म को पहचान के लिए अधिक प्रचार की जरूरत होती है।’
काजल ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में हर शुक्रवार को एक नई फिल्म रिलीज होती है और ऐसे में कई अच्छी फिल्में दर्शकों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाती और शायद इसीलिए, लोगों ने ‘दो लफ्जों की कहानी’ में उनके अभिनय को तो सराहा, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई।

साल 2004 में आई फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री काजल ने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इनमें राम चरण और प्रभास जैसे अभिनेता शामिल हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here