Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट ‘एक था राजा एक थी रानी’ में डबल रोल में नज़र आएंगी...

‘एक था राजा एक थी रानी’ में डबल रोल में नज़र आएंगी ईशा सिंह

0
2761

मुंबई। जी टीवी के शो एक था राजा एक थी रानी में ईशा सिंह डबल रोल में नज़र आने वाली हैं। ईशा के लिए उनके करियर में भी यह पहला मौका है, जब वह इस तरह का किरदार निभाने जा रही हैं।

अपने इस अवतार के बारे में ईशा सिंह कहती हैं कि एक था राजा एक थी रानी कई मायनों में मेरे लिए खास शो है, क्योंकि इस शो से मुझे काफी लोकप्रियता मिली है और अब तो शो में मुझे डबल रोल निभाने का मौका मिल रहा है, तो मेरे लिए और भी खास बात है। इसलिए मैं यह किरदार निभाकर खुश हूं। दर्शक आने वाले एपिसोड में मेरे अवतार को देख कर बहुत चौंकने वाले हैं। ईशा ने कहा कि उन्हें अपना रानी वाला किरदार तो पसंद है, लेकिन नैना उनके लिए काफी चैलेंजिंग होगा। नैना अपनी मम्मी का सपना पूरा करने का इरादा रखने वाली लड़की होगी। आने वाले एपिसोड में दर्शक रानी और नैना की करामात देखेंगे।
इसे भी पढ़ें- ‘अपनी होने वाली बीवी से ऐसे कौन मिलवाता है भाई’, कपिल शर्मा की शादी की अटकलें
कहानी में अभी काफी ट्विस्ट आने वाले हैं। नैना रानी की जगह लेकर सबको हैरान कर पाती हैं या नहीं और राजा जी उन्हें पहचान पाते हैं या नहीं, इसके लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड देखने ही होंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here