Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट तीन साल आगे बढ़ा शो ‘बेहद’, अब होगी इस नए अभिनेता की...

तीन साल आगे बढ़ा शो ‘बेहद’, अब होगी इस नए अभिनेता की एंट्री

0
1988

बेहद ले रहा है लीप और एक्साइटमेंट के लिए अब दर्शकों को एक और वजह मिल गई है और वो है इस शो में एक नए किरदार की एंट्री

मुंबई। कुशाल टंडन और जेनिफ़र विंगेट के शो बेहद को लोगों से बेहद प्यार मिला। बेहतरीन कहानी और कास्ट के साथ अब यह शो तीन साल आगे बढ़ रहा है, यानि कि लीप ले रहा है। कुशाल इस लीप के बाद की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर कर रहे है जिससे लोगों के मन में इस शो को लेकर उत्साह बना हुआ है। लेकिन, इस एक्साइटमेंट के लिए अब दर्शकों को एक और वजह मिल गई है और वो है इस शो में एक नए किरदार की एंट्री!
जी हां, माया और अर्जुन को इस लीप में ज्वाइन कर रहे हैं हैंडसम पियूष सहदेव। आपको बता दें कि पियूष ने इससे पहले शो सपने सुहाने लड़कपन में लीड किरदार निभाया था। इसके अलावा पियूष शो मीत मिला दे रब्बा, प्रतिज्ञा और देवों के देव महादेव में भी नज़र आए थे।

सुना है बेहद में पियूष का किरदार एक्शन और ड्रामे से भरा होगा। और वो माया और अर्जुन की ज़िन्दगी में एक नया मोड़ लेकर आएंगे। इंट्रेस्टिंग! वैसे, पियूष ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है मगर, हमें यकीन है कि कुशाल और जेनिफ़र की तरह लोग पियूष को भी बहुत पसंद करेंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here