Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट सुकमा शहीदों के नाम पर अक्षय कुमार ने दिए 1.8 करोड़ रुपये

सुकमा शहीदों के नाम पर अक्षय कुमार ने दिए 1.8 करोड़ रुपये

0
1119
From: www.onsecrethunt.com

नई दिल्ली
बॉलिवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार के सेना और जवानों के प्रति लगाव के बारे में सब जानते हैं। अक्षय ने हाल ही में शहीद जवानों के परिवारों को 1.08 करोड़ रुपये दान करके, उनके प्रति समर्पण का एक नया उदाहरण पेश किया है। ये सीआरपीएफ के वे 12 जवान हैं, जो 11 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली में हमले में शहीद हो गए।

अक्षय लगातार आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के संपर्क में थे, जो जैसलमेर नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी हैं। अक्षय ने इन जवानों की जानकारी मांगी और फिर हर शहीद जवान के परिवार को 9 लाख रुपये देने की इच्छा जताई।

डीआईजी लोढ़ा अक्षय की इस बात से बहुत खुश हुए और उन्होंने हमारे सहयोगी टीओआई से कहा, ‘अक्षय खुद मेरे संपर्क में थे और इस दुर्घटना के बारे में लगातार जानकारी ले रहे थे। हम उनके इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।’ अक्षय पहले भी जवानों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here