बच्चों पर माता पिता की उम्मीदों का दबाव हमेशा से रहता आया है और ऐसे में जुब वक़्त परीक्षा का आता है तो ये दबाव कहीं ना कहीं बढ़ ही जाती है। ऐसे में जरूरत होती है किसी मोटिवेशन की और फिल्मों से बढ़िया मोटिवेशन और क्या हो सकती है ।
निर्देशक शूजीत सरकार ने इसी मुद्दे पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. परीक्षा नज़दीक है और उससे पहले ख़ास बच्चों और उनके माता पिता के लिए शूजीत सरकार ने साढ़े तीन मिनट का एक वीडियो रिलीज़ किया है. इसमें बच्चे अपने मां बाप द्वारा पढ़ाई को लेकर बना रहे दबाव से घुटते नज़र आ रहे हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को खुला खत लिखा है जिसमें उनसे ऐसा नहीं करने की गुजारिश की है.
वीडियो को रिलीज़ होते ही सराहना मिल रही है. साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो में बच्चों ने अपने माता पिता को खुला ख़त लिखा है जिसमें वो उनसे उनपर पढ़ाई का दबाव ना बनाने की गुज़ारिश कर रहे हैं. माता-पिता जाने अंजाने में बच्चों से वो उम्मीदें पाल लेते हैं जो जिसके बोझ तले बच्चे घुटते हैं और ये घुटन इन ख़तों के ज़रिए करोड़ों मां बाप तक पहुंचाने की ये वीडियो कोशिश कर रहा है. इसे एक मुहिम के तौर पर ऑनलाइन रिलीज़ किया गया है और इसे ख़ूब सराहना भी मिल रही है.


































