मुम्बई। नोबेल प्राईज विनर अमर्त्य सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म द अर्गुमेंटिव इंडियन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्मकार सुमन घोष इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 14 जुलाई को रिलीज ही करने वाले थे लेकिन सेंसर बोर्ड के दबाव के चलते रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पडी। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता सुमन घोष ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि
Here is the trailer of "The Argumentative Indian". Please share if you like it. Thank you. https://t.co/S4F3NKXBdV
— suman ghosh (@SumanGhosh1530) July 14, 2017
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दिखाए गए अमर्त्य सेन के एक इंटरव्यू में से कुछ शब्दों को साइलेंट करने के निर्देश दिए थे जिसे मेकर्स ने रिफ्यूज कर दिया था जिसके चलते रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पडी। मेकर्स ने 2.35 मिनिट का एक ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया है हालांकि इस ट्रेलर में सेंसर बोर्ड को आपत्ती वाले शब्द ”गाय, गुजरात, हिंदु भारत और हिन्दुत्व” का प्रयोग नही किया गया है।

































