Advertisement
Home म्यूजिक आतिफ असलम का नया गाना मुसाफिर यू ट्यूब पर मचा रहा है...

आतिफ असलम का नया गाना मुसाफिर यू ट्यूब पर मचा रहा है धूम

0
1991
आतिफ

मुम्बई। बॉलीवुड में एक से बढकर एक गाने दे चुके सिंगर आतिफ असलम एक बार फिर अपने नए गाने के साथ यू ट्यूब पर छाए हुए है। आतिफ की दिलकश आवाज ने उनके फैंस को मदहोश कर रखा है। टी—सीरीज के यू ट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने का उनके फैंस के लिए क्रेज इतना है कि रिलीज के बाद पहले ही दिन इस गाने को करीब 9 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। गाने में आतिफ की आवाज का जादू श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। अपनी आवाज की कशिश से आतिफ सुनने वालों के दिल की घंटी बजा देते है।

आपको बता दे कि आतिफ ने यह गाना हसनैन हैदराबादवाला के निर्देशन में बन रही फिल्म स्वीटी वेड्स एनआरआई के लिए गाया है जिसमें हिमांशु कोहली और जोया अफरोज मुख्य किरदार निभा रहे है। आगामी 2 जून को रिलीज होने वाली फिल्म स्वीटी वेड्स एनआरआई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में जंहा जोया के पिता चाहते है कि उनकी बेटी एनआरआई से शादी करें इसके लिए वे काफी जतन करते है वहीं हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड जोया की शादी को रोकने का जतन करते नजर आएगें। हिमांशु और जोया के साथ फिल्म में किरन जुनेजा, दर्शन जरीवाला, और बबलू मुखरेजी भी नजर आएगें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here