मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म सिमरन का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही टीजर ने धूम मचा दी है। फिल्म के टीजर में कंगना बेहद बिंदास रूप में नजर आ रही है। टीजर के दिखाई देने वाला कंगना का यह रूप आपका दिल जीत लेगा। फिल्म में कंगना अमेरिका में रहने वाली एक गुजराती लडकी प्रफुल पटेल उर्फ सिमरन का किरदार निभा रही है। 15 सितम्बर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के टीजर में दिखाई देने वाले कंगना के डिफरेंट लुक्स ने दर्शकों को कन्फ्यूज कर दिया है। टीजर ने इस फिल्म के लिए दर्शको की उत्सुक्ता और बढा दी है। इस फिल्म को लेकर कंगना बहुत उत्साहित नजर आ रही है। यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद एक ही दिन में इस टीजर को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि 11 हजार से अधिक लोगों ने लाईक भी किया है।
आपको बता दे कि हंसल मेहता के निदेर्शन में बनी इस फिल्म सिमरन को भारत के अलावा यूएस की कुछ लोकेशन्स पर शूट किया गया है। यह फिल्म एक एनआरआई नर्स संदीप कौर के जीवन से प्रेरित है। जिन्हे पिछले साल बैंक में चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उन्होने अपना कर्ज चुकाने के लिए चोरी की थी। आपको बता दे कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद कंगना रनौत ने लिखी है जिसके लिए हंसल ने उनकी काफी सराहना भी की है। भूषण कुमार और शैलेश सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 15 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
मोशन पोस्टर के लिए क्लिक करें।































