Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट 17 जनू से खुलेगें कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन, बिग बी ने...

17 जनू से खुलेगें कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन, बिग बी ने ट्वीट कर दी जानकारी

1
1294
कौन बनेगा करोड़पति

मुम्बई। टीवी के फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोडपति के नोवें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन आगामी 17 जून से खुलेगें। यह जानकारी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकांउट से एक पोस्टर पिक्चर ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में बिग बी ने लिखा है ‘केबीसी इज़ बैक, बडड्ड्ड्ड्ड्डूम्बा’। इस पोस्टर पिक्चर में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे है साथ ही रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित जानकारी भी दी गई है।

वहीं सेट इंडिया के यूट्यूब अकाउंट से शो का एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है जिसमें बिग बी अमिताभ बच्चन ने शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बताते नजर आ रहे है। प्रोमो में बच्चन कह है ‘ जी हां, शुरू हो जाइए 17 जनू रात्रि 9 बजे से, शुरू होगें मेरे सवाल आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन।’ खबरों की अगर माने तेा इस बार शो के फॉर्मेट में थोडा बदलाव किया गया है। इस बार इसका फॉर्मेट पहले की अपेक्षा छोटा रखा गया है इसलिए देशभर से सिर्फ 200 लोगों को ही इसमे पार्टिसिपेट करने का मौका मिल पाएगा। इन्ही प्रतिभागियों में से ही अलग अलग एपिसोड्स में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हॉट सीट पर बैठने वाले प्रतिभागी का चुनाव किया जाना है। पहले इनकी संख्या काफी अधिक हुआ करती थी।

https://www.youtube.com/watch?v=mJvBr_8Rvbw

Advertisement

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here