मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दिवानी को चार साल पूरे हो गए है। फिल्म की चार साल की यात्रा को याद करते हुए दीपिका ने फिल्म के डायरेक्टर आयान मुखर्जी के लिए संदेश लिखा है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक आयान के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘ये जवानी है दीवानी’ को 4 साल हो गए, मुझे हमारी बहुत याद आती है।’
https://www.instagram.com/p/BUwhIIiBc9f/?taken-by=deepikapadukone&hl=en
बता दे कि युवाओं के लिए ट्रेंडसेटर का काम करने वाली इस फिल्म में सभी किरदार ऐसे है जिनसे आज के युवा खुद को जोडकर देख सकते है। यह ऐसी उम्दा फिल्म थी जिसने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे और साथ ही सबकी पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ के बाद एक बार फिर से पर्दें पर एक साथ देखने का सुनहरा मौका दिया था। हालांकि इस फिल्म के बाद दीपिका—रणबीर की इक्वेशन काफी अच्छी हो गई थी और उन्होने साथ में इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में भी साथ काम किया था।
फिल्म ये जवानी है दीवानी के लिए दीपिका पादुकोण को आलोचकों की प्रशंसा और अनके पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। दीपिका द्वारा निभाये गए नैना तलवार का किरदार हर लड़की के बीच अपनी छाप छोड़ने मे कारगर रहा और शायद यही वजह है कि जनता के बीच लोकप्रियता हांसिल करने में दीपिका कामयाब रही। फिल्म ये जवानी है दीवानी युवा भारत के लिए प्यार, दोस्ती, सपने, दुविधा और झगड़े की परिभाषा के साथ—साथ एक प्रकार से रूझान बनाने में सफल रही।

































