Advertisement
Home सिनेमा सलमान की ट्यूबलाइट का दूसरा गाना नाच मेरी जान रिलीज

सलमान की ट्यूबलाइट का दूसरा गाना नाच मेरी जान रिलीज

0
1108

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का दूसरा गाना गुरूवार को रिलीज किया गया। गाने का टाइटल है ‘नाच मेरी जान’। रिलीज के कुछ घंटों में ही गाने को 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा और 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। गाने में सलमान और सोहेल के ब्रदरहुड वाले प्यार की झलक साफ देखने को मिल रही है। दौनों के बीच के प्यार को निर्देशक कबीर खान ने बहुत ही उम्दा तरीके से पर्दे पर उतारा है। गाने के बोल बताते है कि दोनों एक दूसरे के बैकबोन है, यह आपको अपने भाई की याद दिलाते हुए इमोशनल फीलिंग देगा।

पिदले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया में काफी अच्छा रिस्पोंस मिला था। ट्रेलर देखने से लग रहा था कि कहीं ना कहीं ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ से प्रेरित है। हालांकि सलमान खान ने इसको लेकर अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नही किया है लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने स्वीकार किया था कि उनकी फिल्म ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म लिटिल बॉय से प्रेरित है और फिल्म में आॅफिशियल स्टोरी अडैप्टेशन का क्रेडिट भी लिटिल बॉय को दिया गया है। उन्होने कहा कि उन्हे फिल्म का कांसेप्ट बेहद पसंद आया था इसलिए फिल्म के लेखक से बातचीत कर हमने कहानी के अधिकार ट्यूबलाइट के लिए खरीद लिए।

आपको बता दे कि ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाईट में सलमान खान के साथ सोहेल खान, चाइनीज एक्ट्रेस जु जु, चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें वहीं दिवंगत ओमपुरी की झलक भी फिल्म में देखने को मिलेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here