Advertisement
Home म्यूजिक हनीसिंह को मिलती है प्रशंसकों के प्यार से खुशी

हनीसिंह को मिलती है प्रशंसकों के प्यार से खुशी

0
879

मुंबई। यूं तो यो यो हनी सिंह आजकल काफी कम नजर आते हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं। उनके कई प्रशंसक उन्हें उनके गानों के कवर वर्जन भेजते हैं और हनी वह देखकर बहुत खुश रहते हैं। हनी के करीबी सूत्र ने बताया कि रैपर हनी अपने प्रशंसकों से इतना प्यार पाकर बहुत खुश हैं। वह अपने प्रशंसकों का उनके लिए प्यार को देखकर हैरान हो जाते हैं और उन्हें दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जैसे ‘ब्लू आइज’ (2013), ‘मैं शराबी’ (2015), ‘लुंगी डांस’ (2013), ‘पार्टी इन माय माइंड’ (2013), ‘धीरे धीरे’ (2014), ‘आओ राजा’ (2015), ‘वन बोतल डाउन’ (2015)। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है उनका गाना ‘आज ब्लू है पानी पानी’ जो साल 2014 की फिल्म ‘यारियां’ से है। यह गाना तब भी सुपरहिट था और आज भी सुपरहिट है। कोई भी पार्टी इस गाने के बिना आज भी अधूरी रहती है।

हनी के करीबी सूत्र ने बताया, “लोगों को हनी का गाना ‘आज ब्लू है पानी पानी’ बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें इस गाने के कवर वर्जन भेजते रहते हैं।”

 

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here