Advertisement
Home म्यूजिक वाराणसी में 43 दिन तक चलेगा संगीत का महाकुंभ,आएंगे कई बड़े सितारे

वाराणसी में 43 दिन तक चलेगा संगीत का महाकुंभ,आएंगे कई बड़े सितारे

0
1041

वाराणसी। यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में बनारस को सिटी ऑफ म्यूजिक में शामिल करने के बाद काशी में 43 दिवसीय संगीत समागम शुरू होने जा रहा है। इसमें देश के जाने-माने कलाकारों के साथ क्षेत्रीय और स्थानीय कलाकार मंच साझा करेंगे।

18 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसका आयोजन होगा। बुधवार को महमूरगंज स्थित एक रेजीडेंसी में मेयर रामगोपाल मोहले और मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्यता देने पर मंथन हुआ और लोगों के सुझाव लिए गए।

नगर निगम और प्रशासन की देखरेख में पहल समाजोत्कर्ष समिति को इस कार्यक्रम को कराने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति के अध्यक्ष आलोक पारिख ने कहा कि बनारस के सभी नए-पुराने संगीत और उससे जुड़े कलाकारों को जीवंतता देना, काशी की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना और नए कलाकारों के लिए प्लेटफार्म देना है।

इसमें देश और विदेश अमरीका, अफ्रीका, इटली, लंदन समेत 18 शहरों के कलाकार भाग लेंगे। मेयर रामगोपाल मोहले ने कहा कि काशी की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सुर गंगा एक मजबूत माध्यम होगा।

इसमें काशी की सांस्कृतिक विरासत झलकेगी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि काशी की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने की हम सबकी जिम्मेदारी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here