मुम्बई। जब से कलर्स के शो ‘ससुराल सिमर का’ में टीवी एक्टर मनीष रायसिंघानी और अविका गौर ने पति—पत्नी का किरदार निभाया है तभी से दौनों की एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आने लगी थीं। इसकी वजह कैमरे के पीछे उनका रिलेशनशिप रहा। हालांकि कई टीवी एक्टर को अपने को स्टार में प्यार मिल जाता है लेकिन अविका और मनीष का रिलेशन उम्र में काफी अतंर की वजह से लोगों की नजरों में आया। जहां अविका केवल 18 साल की हैं वहीं मनीष 37 साल के हैं।
लेकिन अब लगता है कि दोनों इन अफवाहों से तंग आ चुके हैं। एक्टर्स ने कहा कि उन्होंने कभी एक -दूसरे को डेट नहीं किया है और लिंक अप की बातें जानकर वो काफी हैरान थे। मनीष ने कहा- शुरुआत में इस तरह की अफवाहों ने मुझपर प्रभाव डाला और मैं बहुत मूर्ख था कि अविका से उचित दूरी बना ली। मैं उस दौरान काफी जागरुक और चिड़चिड़ा हो गया था। इन अफवाहों ने मुझे काफी व्याकुल कर दिया था। लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि जब मेरे इरादे साफ हैं तो मैं उसे अलग तरह से क्यों ट्रीट करुं?
मनीष का कहना है कि मैंने कभी उसे डेट नहीं किया, वो मुझसे आधी उम्र की है। हम काफी अनुरुप हैं लेकिन कभी उसे उस नजर से नहीं देखा। खैर अब इस तरह की बातों का मुझपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और अब हम काम के लिए मिलते हैं। मनीष ने कई बार अविका के साथ दिखे जाने पर अफवाहों को साफ किया। एक्टर ने कहा अविका हमेशा नए आइडिया के लिए तैयार रहती है और इसी वजह से हम अच्छी टीम बनते हैं।
अपनी तरफ से अफवाहों को साफ करते हुए बालिका बधू फेम अविका ने कहा- मनीष मेरे पिता से कुछ ही साल छोटे हैं। इसलिए उनके साथ रोमांस करने की बात ही नहीं होती। हमारी एक अच्छी दोस्ती है जो व्याख्या करने योग्य नहीं है। यह आपसी समझ, इज्जत, ईमानदारी और परिपक्वता पर आधारित है। हम बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर हैं और वो मेरे मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं। अफवाहों को खारिज करने के लिए अविका को लोगों से मनीष को राखी बांधने का प्रस्ताव मिला लेकिन एक्टर ने दोस्त रहना जारी रखा।



































