फिल्मस्थान ब्यूरो, मुम्बई।
जी टीवी के फेमस टीवी शो महक जिन्दगी की में अब एक और कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है। 24 जून को प्रसारित होने वाले शो के महा एपिसोड में एक्ट्रेस जसमीत निकिता का किरदार निभाती नजर आएगी जो कि शौर्य की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है।
निकिता ने अपनी स्टडी विदेश में की है और पेशे से वे एक प्रसिद्ध शेफ है। जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रसारित होने वाले इस महा एपिसोड में जसमीत की एंट्री एक हाइवॉल्टेज ड्रामें के साथ होगी।
अपने किरदार को लेकर एक्साइटेड जसमीत का कहना है कि वे काफी समय से एक मजबूत रोल के लिए इंतजार कर रही थी और इस मल्टी लेयर कैरेक्टर के लिए वे तुरंत सहमत हो गई। उन्होने कहा कि इस टीवी शो में वे निकिता का किरदार निभा रही है जो शौर्य की एक्स गर्लफ्रेंड है। उन्होने कहा कि शो के क्रू के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी शानदार रहा है और वे हर मूवमेंट को एंजॉय कर रही है। जसमीत का मानना है कि टीवी शो जिन्दगी की महक में निकिता के रूप में उनके अभिनय को दर्शक जरूर पसंद करेगें।



































