Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट पार्थ समथान पर फिर से लगे छेड़ छाड़ के आरोप ।

पार्थ समथान पर फिर से लगे छेड़ छाड़ के आरोप ।

0
2184

कुछ लोगों का विवादों से चोली दामन का साथ होता है और ऐसे लोग कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं. टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ भी कुछ ऐसा ही होता रहा है. कैसी ये यारियां के इस एक्टर पर पहले मॉडल गौरी अरोड़ा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और एक और मॉडल सुष्मिता चक्रवती ने भी इस एक्टर पर कुछ ऐसा ही आरोप लगाया है. सुष्मिता ने इस अभिनेता के खिलाफ छेड़छाड़ के लिए शिकायत दर्ज की है और इसके पार्थ को बंगूर नगर पुलिस स्टेशन में भी बुलाया गया था।

इस पूरे मामले पर पार्थ का कहना है कि यह बात सही है कि उन पर ऐसा आरोप लगाया गया था लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है और सुष्मिता ने उनके खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर वापिस ले ली है. पार्थ का कहना है कि सुष्मिता उनकी दोस्त है और पैसे के मुद्दे पर इन दोनों का विवाद हो गया था इसलिए उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई।

दूसरी तरफ सुष्मिता का कहना है कि उन्होंने पार्थ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. वो उनका दोस्त था और दोनों कई बार पार्टी के लिए बाहर जाते थे लेकिन इस बार पार्थ ने उनके ज्यादा नजदीक आने की कोशिश की लेकिन सुष्मिता ने ऐसा होने नहीं दिया जिसके बाद पार्थ ने अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप में सुष्मिता के बारे में अनर्गल बाते करना शुरू कर दी और इसी कारण उनके खिलाफ ऐसे दर्ज किया गया. सुष्मिता ने कहा कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं हैं और वो भी एक अच्छी फेमिली से ताल्लुक रखती है. वो इस मुद्दे पर लड़ेंगी और केस वापिस नहीं लेंगी।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here