मुम्बई। अपने जमाने के सुपरस्टार ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर ट्वीट कर अपने चुटीले अंदाज में टीवी के जाने माने सितारे डॉ. मशहूर गुलाटी यानी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर से फेमस टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर लौटने की अपील की। ऋषि कपूर ने सुनील ग्रोवर की आईपीएल में खेल रहे एक क्रिकेट खिलाड़ी से कर डाली।
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘सन राइज़र्स हैदराबाद की टीम में कपिल शर्मा जैसा दिखने वाला एक खिलाड़ी है। क्या किसी ने सुनील ग्रोवर जैसा दिखने वाला कोई खिलाड़ी किसी टीम में देखा है? मिल जाओ यारो।’
Sir, I am not playing this season coz I am retired hurt. Best Regards🙏.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 17, 2017
सुनील ग्रोवर ने ऋषि कपूर के ट्वीट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘सर, मैं इस सीज़न में नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं रिटायर्ड हर्ट हूं।’ अपने इस जवाब से सुनील ने एक बार फिर अपनी इच्छा को जाहिर कर दिया है कि शो में लौटने का उनका कोई इरादा नही है।



































