Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट चुनौतीपूर्ण रिऐलिटी शो करना मेरी पहली पसंद— सोनाक्षी सिन्हा

चुनौतीपूर्ण रिऐलिटी शो करना मेरी पहली पसंद— सोनाक्षी सिन्हा

0
1748

मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा रिऐलिटी शो ‘नच बलिए’ के नए सीजन को जज करती नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि जब सोनाक्षी से पूछा गया कि वह और किस तरह के शोज से जुड़ना पसंद करेंगी, तो इस पर सोनाक्षी का कहना था कि वह भविष्य में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे किसी क्विज शो को होस्ट करना चाहेंगी या फिर कोई चुनौतीपूर्ण रिऐलिटी शो करना पसंद करेंगी।
रिऐलिटी शो की जजिंग के बारे में सोनाक्षी ने कहा कि वह कोरियॉग्राफर टेरेंस लुईस और निर्देशक मोहित सूरी के साथ सिलेब्रिटी कपल डांस शो ‘नच बलिए’ के आठवें सीजन की जज बनकर उत्साहित हैं। इस शो के आठवें सीजन में दिव्यंका-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिम्बाशेय, सनाया-मोहित सहगल, प्रीतम-अमनजोत सिंह, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, सिद्धार्थ-तृप्ति जाधव, उत्कर्षा नाइक-मनोज वर्मा, सोनम जौहर-अभिगेल पांडे, अश्का गोराडिया-ब्रेंट गोबल और मोनालिसा अंतारा-विक्रांत सिंह की जोड़िया भाग लेंगी। वैसे सोनाक्षी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशंस में भी बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here