मुम्बई। TVF के सीईआ और फाउंडर अरूणाभ कुमार ने अपने पद से स्तीफा दे दिया है उनके स्थान पर अब धवल गुसाई नए सीईओ होगें। हालांकि अरूणाभ कुमार पद छोडने के बाद भी कम्पनी के लिए बतौर मेंटर उपलब्ध रहेगें। एक दशक से अधिक के अपने कार्यानुभव के साथ नए सीईओ धवल गुसाई पिछले करीब दो साल से कम्पनी TVF में बतौर चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर जुडे हुए है।
I have decided to step down as #TVFCEO pic.twitter.com/JKY5X7NL54
— Arunabh Kumar (@TheQtiyapaGuy) June 16, 2017
आपको बता दे कि इसी साल मार्च माह में TVF की एक पूर्व कर्मचारी ने अरूणाभ कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि उनको मुम्बई के डिंदोशी सेशन कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। पीडिता ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन पुलिस स्टेशन में 19 मार्च को अरूणाभ कुमार के खिलाफ छेडछाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 30 मार्च को भी एक और शिकायत दर्ज करवाई गई थी। बता दे कि TVF अर्थात “द वायरल फीवर” एक प्रचलित यूट्यूब चैनल है जो अपने फनी विडियोंज के लिए इंटरनेट पर काफी फेमस है।



































