Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट बरसों बाद मिले “तुलसी” और “मिहीर” वीरानी, ताज़ा हुई पुरानी यादें ।

बरसों बाद मिले “तुलसी” और “मिहीर” वीरानी, ताज़ा हुई पुरानी यादें ।

0
1221

हाल ही में एक फ्लाइट के दौरान अभिनेता रोनित रॉय और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मुलाकात हूई. रोनित ने स्मृति ईरानी के साथ मुलाकात के इस खास पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया.

रोनित ने अपनी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- क्या चांस है??? फ्लाइट में स्मृति ईरानी के साथ प्यारी मुलाकात.

https://twitter.com/RonitBoseRoy/status/848093015168176128

बता दें कि राजनीति में आने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही थीं, जिनमें से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ था. इसी सीरियल में इरानी ने तुलसी और रोनित रॉय ने उनके पति मिहिर का किरदार निभाया था. साथ काम करने के इतने सालों बाद जब दोनों एक फ्लाइट में मिले तो यह लम्हा कैद करने से रोनित खुद को रोक नहीं पाए. रॉ

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल एकता कपूर ने बनाया था और कई सालों तक स्मृति ईरानी ने तुलसी का मशहूर किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के  जेहन में ताजा है. बता दें कि सास भी कभी बहू थी भारतीय टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है. यह शो साल 2000 से लेकर 2008 तक चला था.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here