Advertisement
Home फिल्मस्थान बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने फेसबुक लाइव सेशन में दिया सुरीली शाम...

बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने फेसबुक लाइव सेशन में दिया सुरीली शाम का तोहफा

0
1646

लॉक डाउन की शाम बनी सुरीली

चूरू । बॉलीवुड के प्रख्यात सिंगर रविंद्र उपाध्याय शुक्रवार को चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव थे।
‘हम हैं पुलिस… राजस्थान पुलिस’ राजस्थान पुलिस के लिए अपनी आवाज देने वाले रविंद्र उपाध्याय ने एसडी बर्मन, मोहम्मद रफी, मन्ना डे आदि के आवाज से सजे गीत और संगीत को अपनी आवाज में सुनाया और श्रोताओं को सुरमई शाम का तोहफा उन्होंने दिया।
रविंद्र उपाध्याय ने इस अवसर पर आज ही तैयार होकर आए खास गीत को भी सभी के साथ साझा किया ।
यह गीत प्रदेश की ‘निर्भया स्क्वॉड’ के लिए तैयार किया गया है । ‘भारत की बेटियां.. है शक्तियां हमसे जीत पाने का किसी में दम नहीं’ यह इस गीत के बोल हैं। यह रविंद्र उपाध्याय की आवाज से सजा है। इस गीत को सुनाकर रविंद्र ने ऑडियंस को नारी शक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी।
बॉलीुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने जनता से यह भी अपील करी कि चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम सभी की ‘बड़ी बहन’बनकर सुरक्षा में जुटी हैं उनके साथ चूरू पुलिस परिवार दिन-रात अपना पसीना बहा रहा है, जिससे कोरोना दस्तक नहीं दे। इसलिए सभी को लॉकडाउन को सफल बनाना होगा। रविंद्र की अपील पूरे प्रदेश में देश के लिए खास मायने रखती है।
इस सुरीली शाम में रविंद्र ने कहा कि लाइव सेशन के दौरान कलाकार से उसकी पसंद के गीत सुनने चाहिए । उन्होंने उनके जीवन के पहले फिल्मी गीत, फिल्म इकबाल का गाना ‘आंखों में सपना.. सपनों में आशा ‘भी सुनाया और उन्होंने फिल्म तलाश के गीत ‘जिया लागे ना तुम बिन’ भी सुनाया । गीतों भरी बातचीत के दौरान रविंद्र उपाध्याय ने बीच-बीच में उनके साथी गीतकार, संगीतकार और दोस्तों को भी याद किया और राजस्थानी गीत हरियाला बन्ना भी सुनाया। प्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल सेठिया के गीत और राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक गीत ‘धरती धोरा री ‘रविंद्र उपाध्याय ने सुनाया उन्होंने कहा कि राजस्थानी लोकगीत और कलाओं को सपोर्ट करें , राजस्थानी गीत और संगीत को सपोर्ट करना हम सबका फर्ज है ठीक वैसे ही जैसे लॉकडाउन के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करना हमारा धर्म है।

 

चूरू पुलिस की नई पहल, अपनी क्रिएटिविटी को दें नया आयाम

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here