Advertisement
Home फिल्मस्थान लॉकडाउन में बॉलीवुड तड़का लगाना सीखा चूरू की जनता ने

लॉकडाउन में बॉलीवुड तड़का लगाना सीखा चूरू की जनता ने

0
2824

सात दिवसीय डांस वर्कशॉप का रविवार को था अंतिम दिन
डांस मास्टर्स ने जताया चूरू पुलिस और चूरू एसपी का आभार

चूरु । चूरू पुलिस फिल्मस्थान संप्रीति संस्थान के संयुक्त प्रयासों से नई दिल्ली के डांस ग्रुप सूरज जेनिथ डांस इंस्टीट्यूट की लाइव डांस वर्कशॉप का रविवार को अंतिम दिन था। डांस वर्कशॉप शुरू होने से पूर्व चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम ने सूरज जेनिथ डांस ग्रुप के संचालक सूरज कटोच और रितु कपूर का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया कि वे उनके अनुरोध पर चूरू पुलिस के इस अभियान में जुड़े और सामाजिक भागीदारी निभाई। डांस ग्रुप की सात दिवसीय इस नृत्य कार्यशाला में बॉलीवुड के तीन टॉप और हिट डांस नंबर जनता को सिखाए गए । झिंगाट, मेरा वाला डांस और दिल चोरी साडा हो गया, यह तीनों डांस नंबर, बॉलीवुड डांस शैली को बहुत कुछ सीखने में मदद करते हैं । डांस ग्रुप के डांस मास्टर्स नम्रता भल्ला, सोनम ,गीता और लोकी ने 7 दिनों में चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहते हुए बड़ी तन्मयता से देखने वालों को डांस सिखाने का प्रयास किया। डांस ग्रुप के मास्टर्स ने डांस सीखने वाले सभी लोगों से आग्रह किया कि जनता उनके द्वारा सिखाए गए डांस की छोटी-छोटी वीडियो क्लिपिंग्स बनाकर चूरू पुलिस फेसबुक पेज और जेनिथ डांस इंस्टीट्यूट के यूट्यूब चैनल फेसबुक पेज पर पोस्ट करें। जनता के इन छोटे छोटे वीडियो को उनका डांस ग्रुप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर व प्रमोट करेगा।

अवसाद दूर करता है डांस
डांस मास्टर्स ने कहा कि डांस करने के बहुत सारे फायदे हैं ।डांस एनर्जी मिलती है किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में डांस करना बहुत मदद करता है ।डांस करना एक सहज व्यायाम है इसके साथ ही डांस करने वाला व्यक्ति अवसाद से दूर रहता है।

चूरू पुलिस व एसपी तेजस्विनी गौतम का आभार
डांस ग्रुप के डांस मास्टर्स ने चूरू पुलिस व चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ही प्रयासों के कारण डांस ग्रुप कोरोना लॉकडाउन पीरियड में जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सका और उन्हें लॉकडाउन की पालना करवाने में सहयोग दे सका। डांस मास्टर ने कहा कि डांस वर्कशॉप का मूल उद्देश्य यही था कि लोग घरों में रुके और घरों में रुक कर कुछ ऐसा करें जो उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो।

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/2631106833830398/

बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने फेसबुक लाइव सेशन में दिया सुरीली शाम का तोहफा

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here