Advertisement
Home म्यूजिक जुगलबंदी “बावले छोरों” का नया सॉंग “रंगीलों राजस्थान” यूट्यूब पर वायरल

“बावले छोरों” का नया सॉंग “रंगीलों राजस्थान” यूट्यूब पर वायरल

0
1386

जयपुर। बावले छोरे-राजस्थानी रैपर्स” ने हाल ही में अपने नए सांग “रंगीलो राजस्थान” की शूटिंग पूरी की जो गत 30मार्च को राजस्थान दिवस पर लॉन्च किया गया। बावले छोरों द्वारा निर्मित यह सांग यू—ट्यूब पर हाथों हाथ लिया गया और रीलीज के चार दिन में ही सांग को 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा। आपको बता दे कि ये बावले छोरे राजस्थानी सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक है और अब राजस्थानी भाषा को रैप के जरिये विदेशो में पंहुचा रहे है।

आपको बता दे कि ”बावले छोरे-राजस्थानी रैपर्स” का नया एल्बम-“बाट ब्याव की” यू ट्यूब पर धूम मचाए है। करीब दो हफ्ते पहले लॉन्च होने के बाद ये गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग में 8वें स्थान पर आ पंहुचा है और अब तक इसको ग्यारह लाख से अधिक व्यू मिल चुके है। बावले छोरो के मैनेजर विकास रुंथला ने बताया कि राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में ये एक ऐतिहासिक पल है और इसके साथ ही बावले छोरो का राजस्थानी भाषा को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा होता दिखा रहा है।बावले छोरे रैपिंग की दुनिया के नए चमकते सितारे है। ‘बावले छोरे’ नाम इन्हें इंडियाज़ गोट टैलेंट के दौरान करण जौहर ने दिया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here