Advertisement
Home म्यूजिक चार दिनों में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ‘बादशाह’ का...

चार दिनों में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ‘बादशाह’ का नया गाना ‘Mercy’

0
1070

मुम्बई। हाल ही में रिलीज हुए बादशाह के नए गाने ‘मर्सी’ को अब तक डेढ करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि इस गाने के रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही
रिलीज होने के 4 दिन बाद भी ये गाना यूट्यूब पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में बादशाह की आवाज के साथ डांसर लॉरेन गॉटलिब की अदाएं भी हैं। ‘मर्सी’ गाना बादशाह की आने वाली एल्बम O.N.E. का है। इस एल्बम के बाकी गाने जल्द ही रिलीज किए जाएंगे।

गाने के बारे में बादशाह ने बताया कि इसे बनाने में उन्हें काफी वक्त लगा है। उन्होंने कहा, ‘आजकल के युवाओं को हर थोड़े टाइम बाद नया म्यूजिक चाहिए होता है। मेरे पिछले गाने को अभी तक काफी पसंद किया गया था और मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे फैंस इसे भी उतना ही प्यार दें।’

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here