Advertisement
Home म्यूजिक श्रद्धा कपूर ने कहा ‘मैं फिर भी तुमको चाहुगीं’

श्रद्धा कपूर ने कहा ‘मैं फिर भी तुमको चाहुगीं’

0
1464

मुम्बई। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित, अर्जुन—श्रद्धा स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के गाने मैं फिर भी तुमका चाहुगा का ​फीमेल वर्जन गुरूवार को रिलीज किया गया। गाने को ​श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज दी है। ज़ी म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिले और करीब 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। वैसे फिल्म के जितेने भी गाने अभी तक रिलीज हुए है सभी ने श्रोताओं का दिल जीता ही है लेकिन यह गाना तो सुनने के साथ ही दिल को छू लेने में कामयाब हो जाता है। बता दे कि श्रद्धा कपूर ही ऐसी पहली एक्ट्रेस है जिन्होने इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ सिंगिग के ट्रेंड को शुरू किया है। हालांकि उनके बाद आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई ऐक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के गानों को खुद की आवाज दी हैं। आपको बता दे कि चेतन भगत और एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस्ड और मोहित सूरी के निदेर्शन में बनी यह फिल्म आगामी 19 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here