ट्यूबलाईट का पहला गाना द रेडियो सॉन्ग रिलीज
मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का पहला गाना मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गाने ‘द रेडियो सॉंग’ में सलमान खान शिमला के माल रोड पर डांस करते नजर आ रहे है। फुल मस्ती से भरपूर इस गाने में संगीत प्रीतम ने दिया है व कमाल खान और अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। गाने के एक दृश्य में दिवंगत ओमपुरी भी दिखाई दे है। गाने में सलमान के साथ कैरेक्टर आर्टिस्ट बिजेन्द्र काला व का—आर्टिस्ट भी ठुमके लगाते नजर आ रहे है।
ट्यूबलाइट फिल्म के इस गाने के रिलीज होने की जानकारी खुद सलमान खान ने ट्वीट कर अपने फैंस को दी। अपने ट्वीट में सलमान ने लिखा है ‘बजाइय्यों — बजाइय्यों जरा, अब बस रेडियो सॉन्ग ही बजेगा’ । गाने को लेकर सलमान के फैंस का एक्साइटमेट का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि रिलीज होने के बाद मात्र 2—3 घंटो में ही गाने को यूट्यूब पर पांच लाख से अधिक बार देखा गया। जबकि 45 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
#Radio Bajaiyyo Bajaiyyo zara! Ab bas #RadioSong bajega! https://t.co/CTzWS2zfzo@kabirkhankk @ipritamofficial @sonymusicindia @amarbutala
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 16, 2017
आपको बता दे कि कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट की कहानी भारत चीन की 1962 में हुई लडाई से प्रेरित है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर में सलमान खान का इनोसेंट लुक कुछ—कुछ बजरंगी भाईजान जैसा ही नजर आ रहा था। बच्चों जैसी मासूमियत उनके किरदार से साफ झलकती है। फिल्म में सलमान एक दब्बू किस्म के लडके के किरदार निभा रहे है जैसा कि टीजर में वे अपने गले में जूते लटकाए बहुत ही मासूमियत से सलामी देते दौडते नजर आ रहे थे।






























