Advertisement
Home म्यूजिक अक्सर 2 का सॉन्ग जाना वे रिलीज, जरीन खान का बोल्ड अंदाज

अक्सर 2 का सॉन्ग जाना वे रिलीज, जरीन खान का बोल्ड अंदाज

0
2547

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की अपकमिंग फिल्म अक्सर 2 का नया सॉन्ग जाना वे रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे गौतम रोडे और जरीन खान का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। सॉन्ग में जरीन खान अब तक के सबसे बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है।
टिप्स आॅफिशियल के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस सॉन्ग को रिलीज होने के बाद अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि हजारों लोगों ने लाईक भी किया है। सॉन्ग का म्यूजिक मिथुन ने दिया है। लिरिक्स सईद कादरी के है जबकि अपनी मधुर आवाज से इसे सजाया है अरिजीत सिंह ने।

अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म अक्सर 2 का ट्रेलर और एक सॉन्ग पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने काफी सराहा है। 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जरीन खान के साथ गौतम रोडे और अभिनव शुक्ला भी लीड रोल में ह।

फन्ने खान में राजकुमार की हुई ऐश

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here