Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक फिल्म पद्मावती का नया पोस्टर जारी, रणवीर सिंह के किरदार का फर्स्ट...

फिल्म पद्मावती का नया पोस्टर जारी, रणवीर सिंह के किरदार का फर्स्ट लुक रिविल

0
2094
पद्मावती

मुम्बई। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म पद्मावती के एक नए पोस्टर के साथ फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे कलाकार रणवीर सिंह का लुक रिविल कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम ट्वीटर पर इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए फैंस के साथ सांझा किया है। फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे है। रणवीर के इस लुक को इंटरनेट पर फैंस द्वारा काफी सराहना मिल रही है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर सहित दो अन्य कलाकारों शाहिद कपूर और रानी पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था जिसे फैंस ने काफी सराहा है।

निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर​ सिंह की जोडी ने पूर्व में भी बाजीराव मस्तानी और रामलीला सरीखी सुपर डूपर हिट फिल्में की है, हालांकि फिल्म में रणबीर पहली बार विलेन के रोल में नजर आने वाले है लेकिन फिर भी फैंस को पद्मावती से भी काफी उम्मीदे है। ​फैंस भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंजतार कर रहे है। जैसा की सभी जानते ही है कि संजय लीला भंसाली की अधिकतर फिल्में भव्य होती है, विशाल सेट, कॉस्ट्यूम, स्टार कास्ट सभी परफेक्ट तो कौन ऐसी फिल्मों को बडे पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नही होगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, शाहिद कपूर, रज़ा मुराद और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदारों में अभिनय करते नजर आएगें।

इनोसेंट पेन

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here