अरबाज खान की अपकमिंग फिल्म तेरा इंतजार का टीजर रिलीज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की अपकमिंग फिल्म तेरा इंजतार का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों में छोटे—छोटे रोल में नजर आने वाले अरबाज खान की लम्बे समय बाद फिल्म आ रही है जिसमें वे मुख्य किरदार निभा रहे है। अरबाज खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी मुख्य किरदार में नजर आएगीं। बागेश्री फिल्म के यूट्यूब चैनल से रिलीज किएए गए इस टीजर को कुछ ही घंटो में लाखो लोगों ने देखा जबकि हजारों लोगों ने इसे लाईक भी किया है।
राजीव वालिया के निर्देशन में बनी फिल्म तेरा इंतजार एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। प्यार के साथ एक रहस्य की तलाश की इस कहानी में अनेक राज खुलने वाले है। जिसका एक क्लू भी टीजर में दिया गया है। प्यार की तलाश शुरू टैग लाईन के साथ शुरू होने वाले इस टीजर में सनी का समंदरी अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से पहले अरबाज जंहा सोहेल खान की फ्रिकी अली और ये तो टू मच हो गया में नजर आए थे वहीं सनी भी पिछले दिनों भूमि, रईस और बादशाहो जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग तक ही सीमित थी जबकि इस फिल्म में उन्हे लीड रोल दिया गया है।
24 नवम्बर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अरबाज खान और सनी लियोनी के साथ सुधा चंद्रन, सलिल अंकोला, गौहर खान और आर्य बब्बर भी अहम किरदार निभा रहे है। संगीत राजा आशूू ने दिया है जबकि लिरिक्स शबीर अहमद के है।
देखिए तुम्हारी सुलु का टीजर पोस्टर, 14 सितंबर को आएगा फर्स्ट लुक


































