मुम्बई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म फिरंगी का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कपिल कॉमेडी के साथ—साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। के9 प्रोडक्शन के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किए गए इस ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार सपोर्ट मिल रहा है।
Watch the #FirangiTrailer now : https://t.co/CSeZgkIbEH
— KAPIL (@KapilSharmaK9) October 24, 2017
राजीव ढींगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1920 का एक पीरियड ड्रामा है। ट्रेलर में कपिले एक बच्ची को कहानी सुनाते दिख रहे है। कपिल फिल्म में मंगा नामक किरदार में नजर आ रहे है। जो हर काम में निकम्म है लेकिन एक काम में उसने महारथ हांसिल कर रखी है कि वह किसी की कमर पर किक मारकर उसका कमर दर्द ठीक कर देता है। इसी खूबी के चलते उसे अंग्रेज पुलिस की नौकरी भी मिल जाती है। ट्रेलर के अनुसार मंगा अंग्रेजो के खिलाफ एकत्र हो रहे लोगों के साथ नही है क्योंकि वह मानता है कि अंग्रेज बुरे लोग नही है। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल अहम किरदार निभा रही है।


































