मुम्बई। सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म काला का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में रजनी का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। फिल्म में एक्शन का भी भरपूर डोज दिख रहा है। फिल्म के ट्रेलर में नाना पाटेकर भी एक नेता के रूप में नजर आ रहे है और काला रजनी को रावण बता रहे हैं। आपको बता दे कि फिल्क की कहानी मुम्बई के धारावी झुग्गी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की घोषणा के समय चर्चाएं थी की फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित है लेकिन प्रोड्यूसर्स ने इसे सिरे से नकार दिया था।
पा. रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने दिया है। रंजीत के साथ रजनी की यह दूसरी फिल्म है। 2016 में दौनों ने कबाली में साथ काम किया था। वंडरबार फिल्म्स् और लायका प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष है। फिल्म में रजीनकांत के साथ नाना पाटेकर, ईश्वरी राव, हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएगें।

































