Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट “भाई” ने किया अरबाज़ को “दबंग 3” से आउट ।

“भाई” ने किया अरबाज़ को “दबंग 3” से आउट ।

0
786

कुछ दिन पहले अरबाज़ खान सलमान खान की दबंग 3 के सवाल को सुनकर खिसिया गए थे। लेकिन ऐसा क्यों हुआ था इसका जवाब मिल गया है। दरअसल, अरबाज़ खान काफी समय से दबंग 3 प्लान कर रहे हैं लेकिन सलमान नहीं चाहते कि फिल्म को अरबाज़ डायरेक्ट करें।

सलमान खान ने अरबाज़ से तीन बार दबंग 3 की स्क्रिप्ट बदलवाई थी और अब वो चाहते हैं कि अरबाज़ फिल्म से दूर रहकर अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दें। गौरतलब है कि मलाइका से अलग होने के बाद, अरबाज़ वापस एक्टिंग में सक्रिय हो चुके हैं।

खबरों की मानें तो उनकी दबंगई एक बार फिर शुरू होने जा रही हैं लेकिन रील नहीं रियल लाइफ में। क्योंकि सलमान खान अरबाज़ खान का करियर बनाने में जुट गए हैं।

अरबाज़ जो भी फिल्म कर रहे हैं, सलमान से सलाह लेने के बाद ही कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान की फेवरिट लिस्ट में शामिल लोगों को अरबाज़ खान की हीरोइन तक बनना पड़ा है।

और इन सबके बीच सलमान नहीं चाहते कि अरबाज़ दबंग 3 पर ध्यान भटकाएं। अब इसीलिए दबंग 3 का काम बिल्कुल ठप पड़ गया है। इतना ही नहीं, सलमान अपने डायरेक्टर दोस्तों को भी अरबाज़ के साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं। और अरबाज़ खान के पास भी कई ऑफर आ रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here