Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट दिलचस्प होगी आमिर और रजनीकान्त की टक्कर ।

दिलचस्प होगी आमिर और रजनीकान्त की टक्कर ।

0
1024
आमिर खान जब भी आते हैं लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर आराम से बैठ जाते हैं और उनके जाने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिलचस्प गेम पलटा है।
ताज़ा जानकारी की मानें तो आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली 2017 पर रिलीज़ हो रही है। अब तक फिल्म अगस्त में रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म डेब्यू डायरेक्टर अद्वैत चंदन की है जो आमिर खान के मैनेजर थे। और फिल्म की हीरोइन हैं ज़ायरा वसीम।

अब कहानी में ट्विस्ट ये है कि पहले दीवाली पर अजय देवगन की गोलमाल रिलीज़ हो रही थी। लेकिन फिर रजनीकांत – अक्षय कुमार स्टारर 350 करोड़ी 2.0 भी रिलीज़ होने लगी और रोहित शेट्टी ने गोलमाल हटा ली। लेकिन अब अक्षय कुमार को सीधी टक्कर मिलेगी आमिर खान से। देखना है कि उनका ये स्पेशल कैमियो अक्षय पर कितना भारी पड़ेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here