Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट एक ही विषय पर अलग अलग फिल्म बना रहे हैं अजय देवगन,...

एक ही विषय पर अलग अलग फिल्म बना रहे हैं अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार और रणदीप हुड्डा ।

0
1227
हाल ही में रणदीप हुडा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी अगली फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक डिब्बाबंद हो चुकी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
फिल्म बन रही है और सारी तैयारियां चल रही हैं। बस इन सब काम में थोड़ा समय लगता है। अब रणदीप हुडा कैप्टन अमरिंदर सिंह की किताब के लॉन्च पर अपनी अगली फिल्म के लुक में ही पहुंच गए। दरअसल, ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है जिसे राजकुमार संतोषी बना रहे हैं। और इसी विषय पर अजय देवगन, अक्षय कुमार – सलमान खान भी फिल्म बना रहे हैं।

अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार इसी विषय पर बन रही है। वहीं सलमान खान अक्षय कुमार की जो फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं वो भी इसी विषय पर बन रही है। यहां तक कि यह विषय फिल्म बनाने के लिए इतना ज़्यादा खास हो गया कि अजय देवगन ने सलमान खान को चिट्ठी लिखकर बताया कि वो भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here