Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

0
877

मुम्बई। अप​कमिंग एनिमेशन मूवी ‘हनुमान दा दमदार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले इसका टीजर खुद सलमान खान ने हनुमान जयंती पर जारी किया था। ‘हनुमान दा दमदार’ मूवी में सलमान खान ने हनुमान के रोल को अपनी आवाज दी है। इतना ही नहीं, रवीना टंडन, कुणाल खेमू, चंकी पांडे, जावेद अख्तर ने भी अलग अलग किरदारों को अपनी आवाज दी है। इसके ट्रेलर में सलमान खान अपने कई हिट डायलॉग्स बोल रहे हैं। इनमें ‘हटा सावन की घटा’ और ‘एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर दी’ आदि डायलॉग भी शामिल हैं।

इससे पहले सलमान खान 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान के भक्त के रूप में दिख चुके हैं। इसी फिल्म का एक गाना ‘सेल्फी ले ले रे’ खूब हिट हुआ था। सलमान ने इस एनिमेशन मूवी में हनुमान के किरदार को अपनी आवाज से चुलबुल पांडे वाला अंदाज देने की पूरी कोशिश की है।

इस मूवी को रुचि नारायण निर्देशित कर रही हैं और यह 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीस हो जाएगी। फिलहाल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी हैं

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here