मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन होेने के बाद आखिर फाइनल हो गई है। सूत्रों की अगर माने तो अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही 14 जुलाई तय हो चुकि थी लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नही की गई थी। बुधवार को फिल्म की प्रोड्यूसर कम्पनी डिज्नी ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। भले ही फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकि हो लेकिन बॉक्स आफिस पर फिल्म कितनी सफल हो पाती है यह भविष्य के गर्भ में है क्योंकि 14 जुलाई को ही सैफ अली खान की ‘शैफ’ और श्रद्धा कपूर की ‘हसीना — क्वीन आॅफ मुम्बई’ भी देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहले श्रीदेवी की 300वीं फिल्म ‘मॉम’ भी 14 जुलाई को ही रिलीज होनी थी लेकिन अब मॉम 7 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
आपको बता दे कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ कई दशकों की ऐसी पहली फिल्म है जिसकी रिलीज डेट को एक दो नही बल्कि 6 बार पोस्टपोन किया गया। खबरों की माने तो जग्गा जासूस की रिलीज डेट पोस्टपोन का कारण फिल्म के क्लाइमैक्स को माना जा रहा है जो तीन बार शूट किया गया, लेकिन फिर भी तय नही हो पाया। निर्देशक अनुराग बसु ने तो मीडिया में ही साफ कह दिया था कि बतौर निर्देशक वे फिल्म का क्लाइमैक्स रीशूट करना चाहते है।
































