नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर आशा भोंसले को भी दिल्ली स्थित मैड़म तुसाद के म्यूजियम में देखा जा सकेगा। जी हां! दिल्ली स्थित म्यूजियम में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित गायिका आशा भोंसले का मोम का पुतला म्यूजियम में लगाने की तैयारियां चल रही है। खबरों के अनुसार यह पुतला म्यूजियम में बॉलीवुड म्यूजिक जोन में मशहूर हस्तियों के पुतलों के बीच लगाया जाएगा। इसके चलते आशा भोंसले बहुत एक्साइटेड नजर आ रही है।
मैडम तुसाद की एक्पर्ट टीम ने आशा ताई से सम्पर्क किया तो उन्होने टीम और फैंस का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि मैं अपने उस आकार से मिलने के लिए एक्साइटेड हॅू।
आपको बता दे कि आशा भोंसले ने अपने करियर में अब तक 16 हजार से अधिक गाने गाए है। आशा जी ने हिन्दी के अलावा मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, मलयालम, अंग्रेजी और कई विदेशी भाषाओं के गानों को अपनी आवाज दी है। इस दौरान उन्होने संगीत के क्षेत्र के अनेक दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और कम्पोजर्स के साथ काम किया है।
फेमस सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोंसले ने अपने करियर की शुरूआत 1948 में रिलीज हुई फिल्म चुनरिया के गाने ‘सावन आया’ से की थी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा जी ने बॉलीवुड, शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप समेत हर प्रकार के संगीत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
मैडम तुसाद के म्यूजियम में लगेगा आशा भोंसले का मोम का पुतला
Advertisement
































