पिछले साल मुंबई में अपने पहले सफल आयोजन के बाद एशिया का सबसे बड़ा बॉलीवुड म्यूजिक फेस्टिवल “बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट” इस साल 25 मार्च से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा । दो दिन तक चलने वाले इस म्यूजिक फेस्टिवल में बॉलीवुड की जानी मानी सेलिब्रिटीज़ परफ़ोर्म करेंगी ।
विशाल शेखर, अमित त्रिवेदी, रेखा भारद्वाज,पावनी पांडे और ऐश किंग सरीखे गायकों से सजे फेस्टिवल में 25 से ज्यादा आर्टिस्ट्स अपनी प्रस्तुति देंगे ।
इस फेस्टिवल को लेकर सेलेब्रिटीस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं और ऐसे ही अपना उत्साह दिखाया विशाल ददलानी ने ट्वीट करके –
Delhi, see you at the Bollywood Music Project concert on the 25th/26th of March. @bmp_online… https://t.co/rh7ilGg8VG
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) March 16, 2017
Advertisement






























