Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा राजस्थानी फिल्म माँ फिल्म की बुकलेट का विमोचन

राजस्थानी फिल्म माँ फिल्म की बुकलेट का विमोचन

0
4669

जयपुर। अगले माह रीलीज होने वाली राजस्थानी भाषा की फिल्म ”मां” की बुकलेट का विमोचन गुरूवार को स्थानीय श्रीराधा गोविन्द मंदिर प्रांगण में हुआ।श्रीविश्वकर्मा इन्टरेनमेंट के बैनर तले गोपालकृष्ण योगेश के निर्देशन में बनी फिल्म की ​बुकलेट का विमोचन मंहत अंजन कुमार गोस्वामी, निर्माता नेमीचन्द शर्मा व सुमेरमल सुथार ने हजारों श्रद्धालुों की उपस्थिति में किया।

https://www.youtube.com/watch?v=OYhRHUnPTwg&feature=youtu.be

इस अवसर पर फिल्म के मुख्य नायक राज जाँगिड़ और दीपेन्दर सिंह, दीपक मीणा , कैमरामेन बलजीत गोस्वामी व मनिष पारीक सहित उपस्थित थे । फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में माँ की प्रमुख भूमिका में बोलीवुड़ अभिनेत्री भानी सिंह, मंजूला , हरीश चोधरी, राजेश कुमार, दिनेश सारंग, रोकी संतोष, ऊषा नागर , नन्दकिशोर , सपना गाडरी, अनिल दाधिच, सोनू , अनिरूध व नोरत सोलंकी आदि कलाकारों के अभिनय से सजी इस फिल्म के सह निर्माता है ओमप्रकाश सुथार व लेखक निरंजन भुढाढरा , गीतकार रफीक राजस्थानी , संगीतकार आसिफ चांदवानी , एक्शन राहुल वर्मा आदि सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here