Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा मराठी फिल्म में डेब्यूू करेगीं माधुरी दीक्षित

मराठी फिल्म में डेब्यूू करेगीं माधुरी दीक्षित

0
1971
माधुरी दीक्षित

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अब मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। जी हां, खबरों की माने तो माधुरी ने अब मराठी फिल्म में काम करने का पूरा मानस बना लिया है। जानकारी के अनुसार यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अुनसार इस फिल्म की कहानी हर घर की कहानी से मिलती है जिसमें आशा की एक नई किरण है। फिल्म की कहानी ना सिर्फ उम्मीद और प्रेरणा देती है वरन फिल्म सही मायने में जीने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। माधुरी ने भी फिल्म की कहानी के चलते ही ​इस फिल्म को साईन किया है।
तेजस प्रभा विजय देवसर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नही किया गया है। हालांकि फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। तेजस ने देवश्री शिवदेकर के साथ इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here