फैंस को पसंद आ रहे है ये है इंडिया के गाने
मुम्बई। गेवी चहल स्टारर फिल्म ये है इंडिया का आॅडियो रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर लोम हर्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्टर करते हुए यह जानकारी फैंस के साथ सांझा की है। आॅडियो रिलीज की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए डायरेक्टर लोम हर्ष ने लिखा है कि ‘गाने का आॅडियो आउट कर दिया गया है, अभी अपना फोन उठाए और सुने, याद रहे अपने फेवरेट सॉन्ग को मेरे साथ सांझा करना ना भूलना जैसे मेरा फेवरेट है साईंया और पियाबिन’
फेमस सॉन्ग पोर्टल गाना डॉट कॉम पर डीएलबी म्यूजिक द्वारा जारी किए गए इस एलबम में 5 गाने है जिन्हे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के गानों को कम्पोज किया है तपेश आर पंवार और राजा हसन सागर ने संयुक्त रूप से कम्पोज किया है जबकि लिरिक्स है रियाज उर रहमान, मंथन। गानों को अपनी मधुर आवाज से राजा हसन सागर, जावेद अली, शाहिद माल्या और मधुश्री ने सजाया है।
हाल ही में डीएलबी फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म का एक ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंटरनेट पर ट्रेलर को 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में एक्टर गेवी चहल एक एनआरआई का किरदार निभा रहे है जो यूके में पला बढा है और उसने इंडिया के बारे में हमेशा निगेटिव ही सुना है लेकिन जब वह इंडिया विजिट करता है तो उसके रूढीवादी विचार बदल जाते है और वह विदेशों में इंडिया की छवि को सुधारने के लिए प्रयास करता है।
निर्देशक लोम हर्ष ने पिछले दिनों अपने एक बयान में कहा था कि फिल्म का उद्देश्य इंडिया की पॉजिटिव छवि को दुनियां के सामने प्रस्तुत करना है। लोम के अनुसार विदेश में रहते हुए ये खुद उनका अनुभव है कि विदेशियों के बीच इंडिया की छवि भ्रांतियों से भरी है उन्ही भ्रांतियों का जवाद देने के लिए ही फिल्म का निर्माण किया है। आपको बता दे कि निर्देशक के साथ—साथ फिल्म के राइटर भी लोम हर्ष ही है। फिल्
युवा बिजनेसमैन संदीप चौधरी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के माध्यम से इंडिया के अनेक अनछुए पहलुओं को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है जो अब से पहले कभी पर्दे पर नही दिखाया गया है। फिल्म में गेवी चहल के अलावा डियान उप्पल, मोहन अगाशे, मोहन जोशी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































