मुम्बई। बॉलीवुड के देओल ब्रदर्स की अपकमिंग फिल्म पोस्टर बॉयज का पहला ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्टर श्रेयस तलपडे एक्टिंग के साथ साथ डायरेक्शन में भी डेब्यू करने जा रहे है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में इसे करीब 10 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
ट्रेलर के अनुसार यह फिल्म पोस्टर बॉयज एक कॉमेडी ड्रामा लग रही है जिसकी कहानी तीन लागों के इर्द गिर्द बुनी गई है। इन तीनों के जीवन में घमासान जब शुरू होता है जब उन्हे पता चलता है कि वे शहर में चल रहे एक सरकारी नसबंदी प्रोग्राम के पॉस्टर बॉयज है। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिस पर तीनों कलाकारों के कार्टून रूप नजर आ रहे है और पोस्टर पर लिखा है कि हमने तो नसबंदी करवा ली है, आप भी करवा लो…। ट्रेलर में भी नसबंदी को ही फोकस किया गया है जिसे देखकर लगता है कि नसबंदी ही फिल्म का अहम मुद्दा भी है।
Trailer out today at 1:30 PM #posterboystrailer #posterboys @thedeol @shreyastalpade1 pic.twitter.com/dtWaMTapCm
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) July 24, 2017
आगामी 8 सितंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म पोस्टर बॉयज 2014 में रिलीज हुई मराठी फिल्म पोश्टर बॉईज का रिमेक है। इस फिल्म को श्रेयस तलपड़े ने प्रोड्यूस किया था और अब इस फिल्म का डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपडे के अलावा सोनाली कुलकर्णी, लारा दत्ता और उर्वशी रौतेला भी अहम किरदार निभा रही है।

































