Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक आ गया सीक्रेट सुपरस्टार का पहला पोस्टर

आ गया सीक्रेट सुपरस्टार का पहला पोस्टर

0
1420
सीक्रेट सुपरस्टार

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। खुद आमिर खान ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने फैंस के साथ सांझा किया है। आमिर द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में सबसे उपर एक टैग लाइन नजर आ रही है जिसमें लिखा है ‘ड्रीम्स देखना तो बेसिक होता है’। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर आगामी 2 अगस्त को रिलीज किए जाने की घोषणा के साथ दो चोटी बनाए एक छोटी बच्ची नजर आ रही है जिसने अपने कंधो पर स्कूल बैग टांग रखा है और वह पुल पर चले जा रही है। उसके बैग में रखा एक माईक भी साफ नजर आ रहा है साथ ही पोस्टर के बैकग्राउंड में म्यूजिक सिम्बल्स भी नजर आ रहे है जो फिल्म के एक म्यूजिकल फिल्म होने की चुगली करते दिख रहे है।

https://twitter.com/aamir_khan/status/891908061010558977

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार में आमिर खान के अलावा जायरा वसीम और मेहर विज मुुख्य किरदार निभा रहे है।  फिल्म इसी साल दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

जारी हुआ नील नितिन मुकेश की फिरकी का फर्स्ट लुक

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here