Advertisement
Home म्यूजिक वरूण धवन ने भी पूछा, चलती है क्या 9 से 12

वरूण धवन ने भी पूछा, चलती है क्या 9 से 12

0
2477
वरूण धवन

फिल्म जुडवा 2 के सॉन्ग का टीजर रीलीज, आज रीलीज होगा गाना

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म जुडवा 2 का सॉन्ग चलती है क्या 9 से 12 शुक्रवार को रीलीज किया जाएगा। वरूण ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से सॉन्ग का एक टीजर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ सांझा की है। अपने ट्वीट में वरूण ने लिखा है ‘#Tantanatan #ChaltiHaiKya9Se12 teaser out now booom’

20 सैकंड के इस टीजर में वरूण के दौनों किरदारों सहित जैकलीन फर्नाडिस और तापसी पन्नू की झलक भी देखने को मिलती है। आपको बता दे की वरूण स्टारर फिल्म जुडवा 2 दो दशक पहले रीलीज हुई सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा स्टारर फिल्म जुडवा का रीमेक है। खास बात यह है कि इन दौनों ही फिल्मों का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। जुडवा की तरह इस फिल्म की कहानी भी दो जुडवा भाईयों पर आधारित है। जैसा एक करता है ठीक वैसा ही दूसरा भी करता नजर आता है।
टीजर के बाद वरूण ने दो दशक पूर्व रीलीज हुई फिल्म जुडवा की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ एक 14 सैंकड का अन्य विडियों भी शेयर किया है जिसमें वे करिश्मा कपूर के साथ थिरकते नजर  आ रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here